जम्मू में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के जमावड़े को लेकर दिल्ली में भी हलचल तेज है। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर नेताओं की मोर्चाबंदी से टीम राहुल गांधी नाखुश है।from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3aWpiuH
via IFTTT
कांग्रेस के G-23 गुट के नेताओं ने गांधी परिवार के खिलाफ खुली मोर्चाबंदी कर दी है। जम्मू में G-23 के नेता एक मंच पर भगवा पगड़ी पहनकर जुटे। इस मंच से कांग्रेस के दिग्गजों ने अपने नेतृत्व पर सवाल उठाया है।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के खिलाफ साजिश के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। नई सीसीटीवी तस्वीर में वह इनोवा कार दिखाई दे रही है जो लगातार उसी स्कॉर्पियों के साथ मौजूद थी जिसमें विस्फोटक रखा गया था।
PIB Fact Check ने ट्वीट कर कहा, "दावा: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने पर 5 साल जेल। #PIBFactCheck: यह दावा भ्रामक है।देश की संप्रभुता, अखंडता, राज्य की सुरक्षा,विदेशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध व अन्य महत्वपूर्ण विषय पर विवादित सामग्री के लिए यह प्रावधान बनाया गया है।"
भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) द्वारा रविवार को सुबह 19 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी सूचना देते हुए कहा कि शनिवार सुबह 8.54 बजे से इसके लॉन्च होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
Board Exam Dates: शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र एजुकेशन बोर्ड 12वीं और 10वीं के एग्जाम 23 अप्रैल से 21 मई के बीच आयोजित करेगा। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के सचिव अशोक भोसले ने बताया कि 12वीं कक्षा के एग्जाम 23 अप्रैल से 21 मई के बीच जबकि 10वीं कक्षा के एग्जाम 29 अप्रैल से 20 मई के बीच होंगे।