Monday, June 1, 2020

CII को 125 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

PM Modi will deliver inaugural address at 125 Annual Session of CII on Tuesday Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के 125वें वार्षिक सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए CII को 125 वर्ष पूरा होने पर बधाई दी है।। भारतीय उद्योग परिसंघ की स्‍थापना 1895 में हुई थी। पीएम मोदी अपना यह संबोधन ऐसे समय पर दे रहे हैं, जब कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद उद्योग जगत धीरे-धीरे दोबारा अपना परिचालन शुरू कर रहे हैं। उल्‍लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन 25 मार्च से लागू था, जो अब एक जून से धीरे-धीरे हटने लगा है।

प्रधानमंत्री  मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ के 125वें वार्षिक सम्‍मेलन का उद्घाटन किया और संगठन को बधाई दी। पूरे दिन चलने वालेइस वर्चुल कार्यक्रम की थीम गेटिंग ग्रोथ बैक है और इसमें पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल, आईटीसी लिमिटेड के सीएमडी संजीव पुरी, बायकॉन की सीएमडी किरन मजूमदार शॉ, एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार, कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और सीआईआई-अध्‍यक्ष-नामित उदय कोटक और सीआईआई अध्‍यक्ष विक्रम किर्लोस्‍कर भाग ले रहे हैं।

 

सरकार ने लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्‍यवस्‍था को बचाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3doNRiL
via IFTTT

इतिहास में पहली बार मुंबई आ रहा चक्रवात, निसर्ग से निपटने के लिए NDRF तैनात

Cyclone Nisarga: Red alert as Mumbai braces for first-ever cyclone in its history Image Source : INDIA TV

 

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान आने की आशंका को देखते हुए समुद्र किनारों पर रहने वाले लोगों को आज सुबह से सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना शुरु कर दिया गया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दस दल तैनात कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीमों ने तटीय इलाकों का सर्वे करना शुरु कर दिया है।

बता दें कि इतिहास में पहली बार मुंबई में कोई चक्रवात आ रहा है। एसडीआरएफ की 6 टीमों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री अमित शाह से बात की और राज्य सरकार द्वारा तूफान से बचाव के लिए किये जा रहे कार्य की जानकारी दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने जरुरत पड़ने पर आसपास के राज्यों से मदद के लिए बचाव दल भेजने का भरोसा दिया। बचाव कार्य करते वक्त कोरोना संक्रमण से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं मंत्रालय में कंट्रोल रुम 24 घंटे शुरु हैं जहां से थलसेना, नौसेना, एयरफोर्स और मौसम विभाग से कोऑर्डिनेट करने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई, मुंबई उपनगर, पालघर, डहाणू, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़ मेंअलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि तीन जून की शाम को चक्रवाती तूफान उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात को पार कर जाएगा जिससे भारी बारिश होने का अनुमान है।

अभी कुछ ही दिनों पहले देश का पूर्वी हिस्सा चक्रवाती तूफान अम्फान से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, और अब एक नया चक्रवात पश्चिमी तट पर अरब सागर के ऊपर बनना शुरू हो गया है और महाराष्ट्र व गुजरात के कुछ हिस्सों से टकरा सकता है।

आईएमडी ने सोमवार को उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तट के लिए एक 'येलो' चेतावनी जारी की। आईएमडी ने आगाह किया कि चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटीय जिलों को गुजरात और अन्य पड़ोसी राज्यों से अधिक प्रभावित करेगा।

आईएमडी ने कहा कि अरब सागर में डिप्रेशन तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवाती तूफान निसर्ग में परिवर्तित होने वाला है और तीन जून को रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात तटों को पार करेगा।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2ZZPgbu
via IFTTT

देश का नाम ‘India’ की जगह सिर्फ ‘भारत’ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

Change India to Bharat petition filed in Supreme Court Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश के उच्चतम न्यायालय में देश के नाम को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें अपील की गई है कि हमारे देश का नाम ‘India’ की जगह सिर्फ ‘भारत’ रखा जाए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई होनी थी और मुख्य न्यायधीश की बेंच में सुनवाई की जानी थी लेकिन आज मंगलवार को मुख्य न्यायधीश की बेंच नहीं बैठ रही है इसलिए सुनवाई बुधवार 3 जून के लिए स्थगित कर दी गई है।

याचिका में कहा गया है कि देश के नाम को असली नाम भारत से पहचाने जाने की जरूरत है खास तौर पर ऐसे समय में जब देश के शहरों के नाम को भी बदलकर भारतीय लोकाचार के तहत रखा जा रहा है। याचिका में कहा गया है कि India नाम गुलामी का प्रतीक है और इसे हटाए जाने की जरूरत है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2ZXQnbK
via IFTTT

यूपी के प्रयागराज में गंगा का साफ पानी देख लोगों ने कहा- इतना निर्मल जल कभी नहीं देखा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी का पानी इतना साफ हो गया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

प्रयागराज: कोरोना वायरस महामारी ने एक तरफ जहां दुनिया के कई देशों की कमर तोड़ दी है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण में सुधार देखने को मिला है। कहीं नदियां साफ हो गई हैं, कहीं शहरों से दूर के पहाड़ दिखने लगे हैं, तो कहीं ऐसे जीव-जंतु दिखाई दे रहे हैं जो आमतौर पर नजर नहीं आते। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी का पानी इतना साफ हो गया है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गंगा के साफ पानी को देखकर ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करने के लिए आ रहे हैं।

संगम घाट पर उमड़ी लोगों की भीड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय निवासियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान गंगा नदी का पानी इतना साफ दिख रहा है जैसा पहले कभी नहीं था। शायद यही वजह है कि जैसे ही 'अनलॉक 1' हुआ, वैसे ही गंगा में स्नान करने के लिए संगम घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक स्थानीय निवासी ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'पहले गंगा कभी भी इतनी स्वच्छ नहीं थी। अब गंगा इतनी साफ हो गई है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यहां स्नान करने आ रहे हैं।' 


प्रयागराज में हैं 92 करोना संक्रमित
एक तरफ तो संगम घाट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, तो दूसरी तरफ प्रयागराज में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 92 पर पहुंच गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद लोग जिस तरह सार्वजनिक जगहों पर भीड़ की शक्ल लेते जा रहे हैं, वह चिंताजनक है। प्रशासन के लिए लोगों को बेवजह घूमने से रोकना काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनो में यूपी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में लॉकडाउन खुलने पर सोशल डिस्टैंसिंग की परवाह न करना भारी पड़ सकता है।

from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2ZYHKOg
via IFTTT

Coronavirus Cases in India: देश में 2 लाख के करीब पहुंचे कोरोना वायरस मामले, 24 घंटे में 204 लोगों की गई जान

Mumbai: Police constable wearing a mask requests people to leave from Dadar beach during the ongoing COVID-19 lockdown, in Mumbai, Monday, June 1, 2020. Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और कुल मामलों का आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना वायरस के 8171 नए मामले दर्ज किए गए हैं और कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 198706 तक पहुंच गया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में अब फ्रांस और जर्मनी से भी ज्यादा कोरोना वायरस मामले हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 204 लोगों की जान भी गई है और देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 5598 हो गया है। देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं, महाराष्ट्र में अबतक 2362 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1063 लोगों की जान गई है।

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 2nd

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 2nd

हालांकि देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 3708 लोग ठीक हुए हैं। देश के कुल 198706 कोरोना वायरस मामलों में 95526 लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।  लेकिन देशभर मे कोरोना वायरस की वजह से अबतक 5598 लोगों की जान भी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 204 लोगों की जान गई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो पूरी दुनिया में 63.66 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 3.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में कोरोना वायरस को हराकर 29.03 लाख लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में हैं जहां पर 18.59 लाख मामले सामने आए हैं और 1.06 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 5 लाख से ज्यादा, रूप में 4 लाख से ज्यादा, स्पेन में 2.86 लाख और ब्रिटेन में 2.76 लाख केस सामने आ चुके हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2BrWWt7
via IFTTT

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 62 लाख के पार पहुंची, भारत 7वें स्थान पर

Worldwide coronavirus cases cross 6 million mark, India at no. 7 Image Source : AP

वाशिंगटन: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 375,000 को पार कर गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 6,265,496 रही, जबकि कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 375,526 हो गया।

सीएसएसई के अनुसार, 1,811,370 मामलों और 105,165 मौतों के साथ अमेरिका वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित देश हैं। संक्रमण के 526,447 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

इसके बाद रूस (414,328), ब्रिटेन (277,736), स्पेन (239,638), इटली (233,197), भारत (1,98,706), फ्रांस (189,348), जर्मनी (183,594), पेरू (170,039), तुर्की (164,769), ईरान (154,445) और चिली (105,158) हैं। सीएसएसई के आंकड़ों ने यह दर्शाया।

इस बीमारी से मौत के संबंध में ब्रिटेन 39,127 मौतों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कोरोना के कारण 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश इटली (33,475), ब्राजील (29,937), फ्रांस (28,836), स्पेन (27,127) और मेक्सिको (10,167) हैं।

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में भारत अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में अब फ्रांस और जर्मनी से भी ज्यादा कोरोना वायरस मामले हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस की वजह से 204 लोगों की जान भी गई है और देश में इस वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 5598 हो गया है।

देशभर में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हैं, महाराष्ट्र में अबतक 2362 लोगों की जान जा चुकी है जबकि गुजरात में 1063 लोगों की जान गई है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2U4kD10
via IFTTT

अमेरिका में हिंसा बेकाबू, 40 शहरों में कर्फ्यू, ट्रंप ने दी सेना उतारने की चेतावनी

Donald Trump threatens military mobilization against violent US protests Image Source : AP

वाशिंगटन: एक अश्वेत की मौत के बाद अमेरिका में जारी हिंसा को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अराजकता फैलाने वालों पर वो सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति ने उन राज्यों को साफ साफ चेतावनी दी जो राज्य उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि जो राज्य एक्शन नहीं ले रहे हैं, उन राज्यों में सेना की तैनाती कर दी जाएगी। बता दें कि 25 मई को एक अश्वेत की मौत के बाद अमेरिका के करीब चालिस से ज्यादा राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं और जान माल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "जॉर्ज फ्लॉयड की निर्मम हत्या से सभी अमेरिकी दुखी हैं और उनके मन में एक आक्रोश है। जॉर्ज और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेरे प्रशासन की ओर से उन्हें पूरा न्याय मिलेगा। मगर देश के राष्ट्रपति के तौर पर मेरी पहली प्राथमिकता इस महान देश और इसके नागरिकों के हितों की रक्षा करना है।"

उन्होंने आगे कहा, "सबसे पहले हम हमारे देश में फैले दंगे और अराजकता को खत्म करेंगे। मैंने सभी गर्वनरों से ये कहा कि वो जरूरी तादाद में नेशनल गार्ड को तैनात करें ताकि सड़कों पर अराजकता न हो। जब तक हिंसा का दमन नहीं हो जाता तब तक मेयर और गवर्नर को कानून को सख्ती से लागू करवाना होगा।"

ट्रंप ने कहा, "अगर किसी शहर या राज्य ने जान माल की हिफाजत के लिए कड़े एक्शन लेने से इनकार किया तो मैं अमेरिका में सेना तैनात करवा दूंगा और समस्या को हल कर दूंगा। मैं इस आतंक के आयोजकों से ये कहना चाहता हूं कि आपको कानून का सामना करना होगा और जेल जाना होगा।"

बता दें कि हिंसक प्रदर्शनों के छठे दिन अमेरिका में आक्रोश एवं भावनाएं उबाल पर हैं। इन हिंसक प्रदर्शनों में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, हजारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और करीब 40 शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के बंकर में शरण लेनी पड़ी है। अमेरिका में पिछले कई दशकों में अब तक के सबसे बड़ी नागरिक अशांति माने जा रहे ये हिंसक प्रदर्शन फ्लॉयड की मौत के बाद अमेरिका में कम से कम 140 शहरों तक फैल गए हैं।

कुछ प्रदर्शनों के हिंसक रूप ले लेने के बाद कम से कम 20 राज्यों में नेशनल गार्ड के सैनिकों की तैनाती कर दी गई है। वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी, “देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनों के उपद्रव का रूप ले लेने के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।” खबर में बताया गया कि पुलिस ने सप्ताहांत में दो दर्जन अमेरिकी शहरों से कम से कम 2,564 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 20 प्रतिशत गिरफ्तारी लॉस एंजिलिस में हुई हैं। यह अशांति शुरुआत में मिनेसोटा के मिनीपोलिस से शुरू हुई थी लेकिन अब पूरे देश में फैल चुकी है जहां लॉस एंजिलिस, शिकागो, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन, फिलेडेल्फिया और वाशिंगटन डीसी समेत बड़े शहरों से हिंसा की खबरें आ रही हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में कहा गया, “अमेरिका में पुलिस के हाथों एक और अश्वेत व्यक्ति की हत्या के बाद से राष्ट्रव्यापी अशांति के छठे दिन रविवार को भी भावनाओं, आक्रोश और जारी हिंसा की विस्फोटक स्थिति बनी हुई है।” बर्मिंघम में, प्रदर्शनकारियों ने कन्फेडरेट स्मारक को गिरा दिया जिसे शहर ने एक वाद के चलते तिरपाल से ढका हुआ था। बोस्टन में, पुलिस की एसयूवी को स्टेट हाउस के पास आग के हवाले कर दिया गया।

फिलेडेल्फिया में पुलिस अधिकारी दंगों के समय इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और बख्तरबंद वाहन में प्रदर्शनकारियों और लुटेरों को तितर-बितर करने के लिए मिर्च स्प्रे इस्तेमाल करते दिखे। न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारियों ने ब्रूकलिन और विलियम्सबर्ग पुलों पर मार्च कर यातायात को बाधित किया। कार ट्रैफिक के लिए मैनहेटन पुल को कुछ देर के लिए बंद रखा गया। यूनियन स्कॉयर में उथल-पुथल मच गई जहां कबाड़ में पड़े कैन और सड़क पर पड़े कूड़े को लगाई गई आग की लपटें दो मंजिला इमारत की ऊंचाई तक उठती दिखी।

खबर में कहा गया कि यह पहली बार है जब 1968 में डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के बाद से इतने सारे अधिकारियों ने नागरिक अशांति को देखते हुए एक साथ ऐसे आदेश पारित किए हों। पुलिस ने रविवार को व्हाइट हाउस के पास से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जिन्होंने प्रमुख इमारतों की खिड़कियों को तोड़ा, गाड़ियां पलट दीं और आगजनी की जहां वाशिंगटन स्मारक के पास से धुएं का गुबार उठता दिखा।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3cqyUvg
via IFTTT

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ त्राल के सैमोह इलाके में चल रही है। अभी भी यहां एक से दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सैमोह इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों से खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया।

नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

वहीं, एक और बड़ी खबर में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा के पास 6 से 7 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसकी भनक लगते ही मुस्तैद जवानों ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों के पास से 2 AK-47 रायफल, एक M16 A2 रायफल के अलावा भारी मात्रा में गोला-बारुद बरामद किया गया है। इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को कुलगाम में मारे गए थे 2 आतंकी
बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हुए थे। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया था। खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। हाल के दिनों में सूबे में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं और सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई आतंकियों को ढेर भी किया है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2XoBTA0
via IFTTT

घट गई माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? चीन ने कहा- छोटी हुई दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई घटकर 8844.43 मीटर रह गई है। Image Source : AP FILE

बीजिंग: दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई घट गई है। बता दें कि 27 मई 1975 को चीनी पर्वतारोहण टीम के 9 सदस्य दूसरी बार उत्तरी ढलान से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे, उस समय पहली बार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.13 मीटर मापी गई। 22 मई 2020 को चीन ने एक बार फिर माउंट एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई को मापने का कार्य शुरू किया। चीन के दावे के मुताबिक, सख्ती से गणना करने पर पता चला कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई अब 8844.43 मीटर निकली है।

माउंट एवरेस्ट पर 150 मिनट रही चीन की टीम

27 मई को 2020 चुमूलांगमा पर्वत (माउंट एवरेस्ट) की ऊंचाई मापने की पर्वतारोहण टीम के 8 सदस्य सफलता से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे और माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने का कार्य पूरा किया। ऊंचाई मापने की पर्वतारोहण टीम पर्वत की चोटी पर 150 मिनट तक रही, जिसने चीनी लोगों का इस पर्वत की चोटी पर सबसे अधिक समय तक रुकने का रिकार्ड तोड़ दिया। इस टीम के प्रमुख कमांडर ली क्वोफंग ने जानकारी देते हुए कहा कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने के दौरान कई नवाचार तकनीक का प्रयोग किया गया और कुछ वैज्ञानिक लक्ष्यों को पूरा किया गया।

माउंट एवरेस्ट पर पहली बार मापा गया गुरुत्वाकर्षण
मापने की उच्च परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार पेइतोउ उपग्रह का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही चीन में स्वनिर्मित उपकरणों के माध्यम से चोटी पर बर्फ की गहराई और गुरुत्वाकर्षण की माप की गयी। यह मानव जाति का मांउट एवरेस्ट की चोटी पर गुरुत्वाकर्षण मापने का पहला मौका है। बता दें कि 25 मई को मानव जाति के उत्तरी ढलान से माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की 60वीं वर्षगांठ है। सन 1975 में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को सटीक रूप से मापने के बाद सार्वजनिक किए जाने से अब तक 45 साल हो चुके हैं। इस तरह मौजूदा माप गतिविधि का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अर्थ है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2XOCgmx
via IFTTT

Swami Ramdev LIVE: स्वामी रामदेव से सीखिए शुगर का 'रामबाण' इलाज

Coronavirus Live Updates Image Source : PTI

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया के अधिकांश देश बेहाल चल रहे हैं, और भारत भी अब इससे अछूता नहीं रह गया है। यूरोप में जहां हालात भयावह हैं, वहीं भारत में भी इस वायरस के चलते कई राज्यों में लॉकडाउन करना पड़ा है। इस वायरस के चलते पूरी दुनिया थम-सी गई हैं, लेकिन परेशान करने वाली खबरें जरूर आ रही हैं। दुनिया में 50 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और 3.25 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में संक्रमितों की 1.16 लाख से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2BpPhLN
via IFTTT

Get Heavy Discounts

Get Heavy Discounts
Amazon Offers Available

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive