Monday, June 29, 2020

Google प्ले स्टोर से हटने के बाद आया TikTok का पहला बयान, जानिए क्या कहा

Google प्ले स्टोर से हटने के बाद आया TikTok का पहला बयान, जानिए क्या कहा Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: मोदी सरकार ने चीन के टिकटॉक समेत कुल 59 चाइनीज मोबाइल एप बैन किए हैं। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने सोमवार को ऐसे 59 चीनी ऐप की लिस्ट जारी की, जो अब भारत में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर से भी हटा दिया है। इसी बीच टिकटॉक ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- TikTok पर सबसे ज्यादा फेमस कौन है? देखें लिस्ट

टिकटॉक ने बयान में कहा कि एप को बंद करने के लिए सरकार के आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया में हैं। हालांकि, इसके साथ ही टिकटॉक ने यह भी कहा कि उसने एप इस्तेमाल करने वाले किसी भी भारतीय की जानकारी चीन सहित किसी भी विदेशी सरकार के साथ साझा नहीं की है। टिकटॉक ने कहा कि उसे संबंधित सरकारी पक्षों से मिलने और स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- अब Tiktok को कहो बाय-बाय, भारतीय App 'चिंगारी' है नया विकल्प

आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।’’

यह भी पढ़ें- बैन होने के बाद भी अभी तक प्ले स्टोर/ऐप स्टोर पर क्यों दिख रहे हैं चाइनीज Apps?

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन दुर्भावनापूर्ण एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इनके आधार पर और हाल ही में विश्वसनीय सूचनाएं मिलने पर कि ऐसे ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं, भारत सरकार ने मोबाइल और गैर-मोबाइल इंटरनेट सक्षम उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले कुछ एप के इस्तेमाल को बंद करने का निर्णय लिया है।’’

ये एप हुए बैन

1. TikTok

2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map 
6. Shein 
7. Clash of Kings 
8. DU battery saver 
9. Helo 
10. Likee
11. YouCam makeup 
12. Mi Community 
13. CM Browers 
14. Virus Cleaner 
15. APUS Browser 
16. ROMWE 
17. Club Factory 
18. Newsdog 
19. Beutry Plus 
20. WeChat 
21. UC News 
22. QQ Mail 
23. Weibo 
24. Xender 
25. QQ Music 
26. QQ Newsfeed 
27. Bigo Live 
28. SelfieCity 
29. Mail Master 
30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi 
32. WeSync 
33. ES File Explorer 
34. Viva Video – QU Video Inc 
35. Meitu 
36. Vigo Video 
37. New Video Status 
38. DU Recorder 
39. Vault- Hide 
40. Cache Cleaner DU App studio 
41. DU Cleaner 
42. DU Browser 
43. Hago Play With New Friends 
44. Cam Scanner 
45. Clean Master – Cheetah Mobile 
46. Wonder Camera 
47. Photo Wonder 
48. QQ Player 
49. We Meet 
50. Sweet Selfie 
51. Baidu Translate 
52. Vmate 
53. QQ International 
54. QQ Security Center 
55. QQ Launcher 
56. U Video 
57. V fly Status Video 
58. Mobile Legends 
59. DU Privacy



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2VwKzmt
via IFTTT

Coronavirus Cases in India: 24 घंटे में 18522 नए केस, 13099 लोग ठीक हुए लेकिन 418 की गई जान

Coronavirus recovery rate in India reaches near 60 percent Image Source : AP

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बड़ते ही जा रहे हैं। हालांकि मामले बड़ने के सात कोरोना को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे यानि सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक देशभर में कोरोना वायरस के 18522 नए मामले सामने आए हैं और देश में अब कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 566840 हो गया है।

कोरोना वायरस को हराकर ठीक हुए लोगों को देखें तो उनकी संख्या भी बढ़ी है जो एक राहत भरी बात है। देश के कुल 566840 कोरोना वायरस मामलों में लगभग 59 प्रतिशत यानि 334821 लोग ऐसे हैं जो पुरी तरह से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान ही देश में 13099 लोग कोरोना वायरस को हराकर पूरी तरह से ठीक हुए हैं।

लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में लोगों की जान भी जा रही है और पिछले 24 घंटे के अंदर ही देश में यह वायरस 418 लोगों की मौत का कारण बन चुका है, देशभर में इस वायरस की वजह से अबतक कुल 16893 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं। महाराष्ट्र में यह वायरस 7610 लोगों की मौत का कारण बन चुका है जबकि दिल्ली में इसकी वजह से 2680 और गुजरात में 1827 लोगों की जान गई है।  

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 30th

State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till June 30th

कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान के लिए देश में लगातार टेस्टिंग हो रही है और रोजना अब देश में 2 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, सोमवार को ही देशभर में कुल 2.10 लाख टेस्ट किए गए हैं। देश में कुल कोरोना वायरस टेस्टिंग का आंकड़ा बढ़कर 86 लाख के पार पहुंच गया है। दुनियाभर में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा टेस्ट भारत में ही हो रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कुल 1.04 करोड़ कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं और 5.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 56.64 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 26.81 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.28 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 13.70 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 58 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 6.41 लाख केस सामने आ चुके हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3ga2Xth
via IFTTT

भारत के पहले स्वदेशी Coronavirus टीके Covaxin को मिली ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी

Hyderabad company develops India's first DCGI-approved vaccine candidate, gets nod for human trials Image Source : FILE

हैदराबाद: भारत के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके को भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मानव पर परीक्षण की अनुमति मिल गई है। ‘कोवैक्सिन’ नामक टीके का विकास भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ मिलकर विकसित किया है।

देश में अगले महीने से इस टीके का पहले और दूसरे चरण का परीक्षण शुरू होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टीके के विकास में आईसीएमआर और एनआईवी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

कोरोना वायरस के खिलाफ एक टीका विकसित करने के प्रयास में दुनिया भर के ड्रग निर्माता लगे हुए हैं। वैक्सीन और जेनेरिक दवाओं के अग्रणी निर्माता, भारत को इस दौड़ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है, जिसमें कई संस्थान विभिन्न दवाओं के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में सरकार की तरफ से कहा गया था कि 30 ग्रुप वैक्सीन बनाने के कार्य में लगे हुए हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, हालांकि सरकार ने अनलॉक के दूसरे चरण यानी अनलॉक-2 के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। नए दिशानिर्देशों में कंटेमेंट जोनों के बाहर और ज्यादा गतिविध‍ियों को खोलने की इजाजत दी गई है।

नए दिशानिर्देश 1 जुलाई 2020 से प्रभावी होंगे। अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया इसमें आगे बढ़ाया गया है। जारी किए गए नए दिशानिर्देश, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक विचार-विमर्श पर आधारित हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3dOYmLn
via IFTTT

मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी, कराची से किया गया था फोन, कड़ी की गई सुरक्षा

Mumbai's Taj Hotel receives bomb threat call from Karachi of Pakistan, security tightened. Image Source : PTI

मुंबई: पाकिस्तान के कराची से आए एक फोन कॉल से मुंबई के ताज होटल के आसपास हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन करने वाले शख्स ने ताज होटल को उड़ाने की धमकी दी थी। होटल ताज के अलावा मुंबई के होटल कोलाबा और ताज लैंड्स एंड को भी ये धमकी भरा कॉल किया गया था। कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी भरी इस कॉल को मुंबई पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

पाकिस्तान के कराची से आया फोन

बताया जा रहा है कि ये कॉल बीती रात 12.30 बजे पाकिस्तान के कराची से किया गया है। कॉल आने के बाद होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले पर ऐक्शन लेते हुए होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी और गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। पूरे होटल की तलाशी भी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन पर शख्स ने कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ताज होटल पर 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।

2008 में हो चुका है होटल पर हमला
बता दें कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में कुछ आतंकी ताज होटल में भी घुसने में कामयाब हुए थे। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यहीं सबसे लंबी मुठभेड़ चली थी। आतंकियों ने होटल के कई मेहमानों को बंधक बना लिया था जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ताज होटल पर हुए इस हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी, और एक एनएसजी कमांडो भी शहीद हो गए थे। होटल को उन हमलों में काफी नुकसान भी पहुंचा था।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3dMmDBO
via IFTTT

प्राइवेट अस्पताल की ICU में लगी आग, Coronavirus से संक्रमित सात लोगों की मौत

Egypt hospital fire kills 7 coronavirus patients Image Source : FACEBOOK\BADRAWY HOSPITAL

काहिरा: मिस्र के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में आग लगने से कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो गई। अलेक्जेंड्रिया के गवर्नर मेाहम्मद अल शरीफ ने बताया कि मिस्र के उत्तरी तट के पास अलेक्जेंड्रिया में एक निजी अस्पताल के कोरोना वायरस कक्ष में आग लग जाने से छह पुरुषों एवं एक महिला की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

लोक अभियोजकों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में संकेत मिला है कि सबसे पहले आग कक्ष के एयर कंडिशनर में लगी। बाडरावी अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ ही सेकंड में भयानक आग लग गई और तेजी से आग फैलने के कारण हमारा कोई कर्मी हालात पर काबू नहीं कर पाया।’’

अभियोजकों ने बताया कि अन्य एक मरीज झुलस गया और शेष को बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि देश की राजधानी काहिरा समेत बड़े शहरों में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और लोगों का कहना है कि संक्रमित लोगों को अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 66,754 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2,872 लोगों की मौत हो चुकी है। कैबिनेट के प्रवक्ता नादेर साद ने बताया कि हालांकि काहिरा हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के लिए फिलहाल बंद रहेगा और सार्वजनिक उद्यान एवं समुद्र तट भी जून के अंत तक लोगों के लिए बंद रहेंगे।

संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बावजूद मिस्र ने कर्फ्यू के घंटों में थोड़ी कटौती की है। रविवार से सुबह आठ से शाम चार बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मिस्र के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सरकार को लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था के चरमरा जाने का खतरा है।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3g98Oz6
via IFTTT

चीन में मिले नए स्वाइन फ्लू ने उड़ाए वैज्ञानिकों के होश, दुनिया करेगी एक और महामारी का सामना!

China: Swine flu strain with human pandemic potential increasingly found in pigs. Image Source : AP REPRESENTATIONAL

बीजिंग: चीन में एक नए तरह का स्वाइन फ्लू मिला है जिसने वैज्ञानिकों के माथे पर बल ला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फ्लू कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही दुनिया को एक और झटका दे सकता है। अमेरिकी साइंस जर्नल PNAS में प्रकाशित रिसर्चर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया स्वाइन फ्लू 2009 में पूरी दुनिया में फैले H1N1 स्वाइन फ्लू की ही अनुवांशिक वंशज है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। चीन की कई यूनिवर्सिटी और चीन के सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वैज्ञानिकों ने कहा है कि नया स्वाइन फ्लू इंसानों को बहुत बीमार कर सकता है।

G4 है नए स्वाइन फ्लू का नाम

रिसर्चर्स का कहना है कि नए स्वाइन फ्लू का संक्रमण अगर कोरोना महामारी के दौरान फैल गया तो दुनिया जल्द ही एक और मुसीबत से जूझेगी। इस नए स्वाइन फ्लू का नाम जी4 (G4) रखा गया है और चीन के वैज्ञानिकों ने इसे खोजने के लिए साल 2011 से 2018 तक रिसर्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वैज्ञानिकों ने चीन के 10 राज्यों से 30 हजार सुअरों के नाक से स्वैब लिया और उसकी जांच में पता चला कि चीन में 179 तरह के स्वाइन फ्लू हैं। इस सभी स्वाइन फ्लू में से जी4 को अलग किया गया और पाया गया कि ज्यादातर सुअर इसी से संक्रमित हैं।

2016 से सुअरों में पनप रहा है नया स्वाइन फ्लू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फ्लू 2016 से सुअरों में पनप रहा है। रिसर्च में पता चला कि नया स्वाइल फ्लू जी4 (G4) इंसानों को तेजी और गंभीरता से संक्रमित कर सकता है। जांच में यह भी पता चला कि सीजनल फ्लू होने से किसी इंसान को जी4 (G4) स्वाइन फ्लू से इम्यूनिटी नहीं मिलेगी और यह किसी को भी भयानक रूप से बीमार कर सकता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चीन में सुअरों के फार्म में काम करने वाले 10 प्रतिशत लोगों में जी4 (G4) का संक्रमण मिला है। वैज्ञानिकों ने ऐसे लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट किया था, जिसके बाद जी4  के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चीन की 4.4 फीसदी आबादी हो चुकी है संक्रमित
टेस्ट से यह भी पता चला कि चीन की करीब 4.4 फीसदी आबादी जी4 से संक्रमित हो चुकी है और वायरस सुअरों से इंसानों में पहुंच गया है। हालांकि इसके इंसानों के जरिए इंसानों में पहुंचने के सबूत नहीं मिले हैं। चीनी वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अगर जी4 (G4) इंसानों से इंसानों में फैलता है तो यह एक खतरनाक महामारी का रूप ले सकता है, इसलिए सुअर पालन करने वालों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। कैंब्रिज यूनिर्सिटी में वेटरिनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख जेम्स वुड ने कहा कि इंसानों और जंगली जानवरों के बढ़ते संबंधों की वजह से ही ऐसे वायरस और संक्रमण फैल रहे हैं इसलिए इंसानों को जंगली जानवरों से अपना संपर्क कम करना होगा।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3eMj7J0
via IFTTT

आज पीएम करेंगे राष्ट्र को संबोधित, चालबाज चीन को मोदी देंगे सरप्राइज?

PM Narendra Modi to address nation at 4pm today Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। आज शाम 4 बजे पीएम मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे इस पर केवल देश ही नहीं, विदेशियों की भी नजरें टिकी है। चीन से जारी तनाव के बीच पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद अहम माना जा रहा है। बता दें कि कल ही 59 चाइनिज एप को सरकार ने बैन किया है। मार्च महीने से लेकर अबतक ये छठा मौका होगा जब पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का ये संबोधन एक ऐसे वक्त में होने जा रहा है जब देश में तेजी से राजनीतिक, सामाजिक और कूटनीतिक समीकरण बदल रहे हैं।

माना जा रहा है कि पीएम मोदी चीन से जारी तनातनी, चाइनीज एप पर लगे प्रतिबंध, देशभर में बढ़ते कोरोना के मामले और अनलॉक-2 के गाइडलाइंस पर बात कर सकते हैं। इसके साथ हीं आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दे सकते हैं। इन सबके अलावा पीएम मोदी देशवासियों को कुछ सरप्राइज भी दे सकते हैं।

बता दें कि एलएसी पर चीन के साथ गतिरोध बरकरार है। इस गतिरोध को दूर करने के लिए हर सभंव कोशिशें जारी हैं। गतिरोध दूर करने के लिए आज एक बार फिर चीन के साथ कमांडर स्तर की बातचीत होने वाली है। इस बीच बीती शाम मोदी सरकार ने 59 चाइनिज एप को बैन कर चीन पर डिजिटल स्ट्राइक किया है जिससे चाइनिज कंपनियों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ेगा।

कहा जा रहा है कि पीएम मोदी मौजूदा तनातनी पर सरकार का स्टैंड जनता के सामने रख सकते हैं। खास बात ये है कि चीन के साथ जारी तनाव पर सरकार को विपक्ष का भी साथ मिलने लगा है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और बीएसपी अध्यक्ष मायावती जैसे नेताओं ने देशहित में सरकार के साथ खड़े होने का फैसला किया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी देश में बढ़ते कोरोना के मामले पर भी अपनी बात कह सकते हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2YH4Vvg
via IFTTT

भारत-चीन में बातचीत से बनेगी बात? आज तीसरी बार होगी कोर कमांडर लेवल की बैठक

India, China corps commanders to meet in Ladakh today Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच तनाव कम करने के लिए आज एक बार फिर कोर कमांडर लेवल की बातचीत होगी। कोर कमांडर लेवल की ये बातचीत सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इस महीने में ये तीसरा मौका है जब दोनों देशों के बीच कोर कमांडर लेवल की बातचीत होगी। खास बात ये है कि ये बैठक भारतीय क्षेत्र चुशूल में आयोजित की जा रही है। अब तक की पिछली दो बैठकें चीनी पक्ष में मोल्डो में हुई थी। 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद ये दूसरी बार है जब कोर कमांडर लेवल की बात हो रही है। कोर कमांडर लेवल की बातचीत का एजेंडा दोनों देशों के बीच गतिरोध को कम करना है।

नो कंप्रोमाइज पॉलिसी के तहत आज फिर से भारत अपनी बात चीनी सेना के अधिकारियों के सामने रखने वाला है। बता दें कि इसी महीने की 15 तारीख को भारत और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के भी 43 से ज्यादा जवानों के मारे जाने की खबर थी। चीन ने अबतक मारे गए जवानों की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

इस हिंसक झड़प ने दोनों देशों के तनाव को बढ़ा दिया है। यही वजह है कि आज एक बार फिर बातचीत होने वाली है। कोर कमांडर लेवल की बातचीत का एजेंडा गतिरोध को कम करना है। दोनों देशों द्वारा बनाए गए पीछे हटने के प्रस्तावों को आगे लेकर जाना है जिसके तहत डिसएंजेगमेंट के लिए दोनों पक्षों के प्रस्ताव पर बात की जाएगी। सभी विवादास्पद क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही तनाव कम करने और पहले जैसे हालात बनाने पर जोर होगा।

बता दें कि एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच लद्दाख इलाके में भारत और चीन ने अपने-अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। वायुसेना भी अलर्ट पर है। चीन से लगे 3488 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर भारत ने चीन को माकूल जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। एक महीने में ये तीसरा मौका होगा जब दोनों देशों के बीच बातचीत होगी।

इससे पहले कोर कमांडर स्तर पर एक बैठक 6 जून को हुई थी, जबकि दूसरी बैठक 22 जून को हिंसक झड़प के बाद हुई थी। 22 जून को दोनों देशों के बीच मैराथन बैठक हुई थी। चीनी सेना के आग्रह पर यह बैठक बुलाई गई थी जो करीब 11 घंटे चली थी। बातचीत के दौरान भारत ने चीन से कहा कि वो एलएसी से सैनिकों की वापसी के लिए समय सीमा बताए। इसके अलावा फिंगर 4 पर 2 मई से पहले की स्थिति और तैनाती को बनाए रखने के लिए कहा गया है। 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2ZpPlnb
via IFTTT

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमण के 501 नए मामले सामने आए, एक और व्यक्ति की मौत

बिहार में अबतक 2,12,659 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7,374 मरीज ठीक हुए हैं। Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 501 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों को मिलाकर राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमिल लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,618 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस संक्रमण से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान जहानाबाद जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।

सबसे ज्यादा मौतें पटना में

बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 63 लोगों की मौत हो हुई है जिनमें पटना में छह, दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, जहानाबाद, खगड़िया, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 501 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9618 हो गई है।

पटना से सामने आए 696 मामले
बिहार में सामने आए कुल 9,618 मामलों में पटना के 696, भागलपुर के 486, मधुबनी के 448, बेगूसराय के 416, सिवान के 410, मुंगेर के 346, समस्तीपुर के 341, रोहतास के 335, कटिहार के 314, मुजफ्फरपुर के 308, दरभंगा के 305, खगड़िया के 299, पूर्णिया के 295, नवादा के 286, गोपालगंज के 255, जहानाबाद के 249, सुपौल के 236, बांका के 229, बक्सर के 226, नालंदा के 225, भोजपुर के 220, औरंगाबाद के 219, सारण के 211, पूर्वी चंपारण के 210, गया के 202, मधेपुरा के 193, पश्चिम चंपारण के 185, सहरसा के 175, कैमूर के 171, वैशाली के 160 और किशनगंज के 159 मामले शामिल हैं।

बीमारी को मात दे चुके हैं 7,374 मरीज
इनके अलावा शेखपुरा के 148, सीतामढ़ी के 133, लखीसराय एवं अररिया के 127-127, अरवल के 105, शिवहर के 91 तथा जमुई जिले के 77 मामले भी हैं। बिहार में अबतक 2,12,659 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 7,374 मरीज ठीक हुए हैं।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/38cPVZ9
via IFTTT

Swami Ramdev LIVE: गुस्से से कैसे मिले छुटकारा? स्वामी रामदेव से सीखिए Anger मैनेजमेंट

Swami Ramdev LIVE Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3dMMQAl
via IFTTT

Get Heavy Discounts

Get Heavy Discounts
Amazon Offers Available

Popular Posts

Recent Posts

Unordered List

Text Widget

Blog Archive