जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान चलाया गया था। खुद को घिरता देख आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
कुलगाम में 5 दिन के अंदर ढेर हुए 4 आतंकी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलगाम में एहतियातन मोबाईल इंटरनेट को भी सस्पेंड कर दिया गया ह। बता दं कि हाल के दिनों में आतंकवादियों ने जहां सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं, वहीं सिक्यॉरिटी फोर्सेज ने भी कई आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले 25 मई को कुलगाम जिले में ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया था। इस तरह देखा जाए तो इस जिले में 5 दिनों के अंदर 4 आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है। वहीं, 24 मई को जम्मू-कश्मीर के ही बडगाम जिले से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलवामा में थी बड़े हमले की तैयारी
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने एक बहुत बड़ी साजिश को सटीक खुफिया सूचना मिलने के बाद नाकाम कर दिया था। आतंकियों ने पुलवामा पार्ट-2 की तैयारी करते हुए 50 किलो विस्फोटक से भरी सैंट्रो कार हाइवे पर दौड़ा दी थी, जिसके निशाने पर 20 गाड़ियों में सवार सीआरपीएफ के 400 जवान थे। सीआरपीएफ की गाड़ियों का ये काफिला 28 मई की सुबह श्रीनगर से जम्मू के लिए जाने वाला था। हालांकि मुस्तैदी दिखाते हुए कार को बरामद कर लिया गया था और बम को नष्ट कर दिया गया।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2XhrqGx
via IFTTT
State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India Image Source : AP
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राहत देने वाली खबर भी आई है। महज 24 घंटे के अंदर देश में 11264 लोग कोरोना वायरस को हराकर पूरी तरह से ठीक हुए हैं। 1 दिन में ठीक होने वाले लोगों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के अंदर ठीक हुए 11264 लोगों के बाद देश में कोरोना वायरस को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 82369 हो गई है। इतने सारे लोगों के एक साथ ठीक होने के बाद देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 47 प्रतिशत को पार कर गया है।
देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और कोरोना वायरस के एक्टिव केस इससे ठीक होने वाले लोगों के मुकाबले थोड़े ही ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले घटकर 86422 रह गए हैं, शुक्रवार को एक्टिव मामलों की संख्या 89987 थी।
हालांकि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 7964 नए मामले भी आए हैं जिसकी वजह से देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 173763 हो गई है। इतना ही नहीं देश में कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान 265 लोगों की जान भी गई है और यह एक दिन में सबसे अधिक मौते हैं। कोरोना वायरस की वजह से देश में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 4971 हो गई है। हालांकि भारत में कोरोना वायरस का डेथ रेट अभी भी 3 प्रतिशत से नीचे बना हुआ है।
State wise coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till May 30th
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बना हुआ है और दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित लोगों के अबतक 60 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से 3.66 लाख से ज्यादा लोगों का जान गई है, हालांकि लगभग 26 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार अमेरिका पर पड़ी है जहां पर अबतक 17.93 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं और 1.04 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की और फिर भारत में ज्यादा मामले हैं।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3chPFbZ
via IFTTT
Millions Of Locusts Invade, Delhi On Alert Image Source : PTI
नई दिल्ली: पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए टिड्डियों ने देश के कई राज्यों पर धावा बोल दिया है। इनसे निपटने के लिए केंद्र ने 16 राज्यों को चेतावनी जारी की है। केंद्र ने टिड्डी दलों के सफाए के लिए वायुसेना की मदद ली है। कीटनाशकों के छिड़काव के लिए हेलीकॉप्टरों के एक बेडे़ को तैयार किया गया है। फिलहाल अलग अलग राज्य सीमित संसाधनों से टिड्डियों के खात्मे में जुटे हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस के साथ पाकिस्तानी टिड्डिों के खिलाफ भी निर्णायक जंग शुरू हो चुकी है। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से लोकेशन ट्रैक हो रहा है और टिड्डी दलों के आकार की मैपिंग हो रही है। जमीन पर दमकल और आसमान में हेलीकॉप्टर से स्प्रे हो रहा है। किसानों ने पहले ही कमर कस ली है। तेज आवाज और शोर मचाकर टिड्डियों को भगाया जा रहा है।
अप्रैल से अब तक 50 टिड्डी दलों का अटैक हो चुका है। राजस्थान, गुजरात, पंजाब महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। हरियाणा, यूपी के कई जिलों में भी कई टिड्डी दल आ चुके हैं। वहीं बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की सीमा पर टिड्डियों की नई ब्रीडिंग हो रही है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 8 हजार करोड़ टिड्डी आ भारत सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर टिड्डियों से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। टिड्डियों पर एक्शन के लिए ये वॉर रूम की तरह काम कर रहा है। टिड्डी प्रभावित 10 राज्यों में 200 लोकस्ट सर्किल ऑफिस (LCO) एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित 4 राज्यों में 300 से ज्यादा जगहों पर कंट्रोल सेंटर बने हैं। स्प्रे से लैस 47 विशेष गाड़ियां तैनात हैं, 55 मशीन का ऑर्डर दिया गया है।
वहीं 810 टैक्ट्रर्स पर स्प्रे मशीन लगाकर छिड़काव किया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने 53 हजार लीटर मालाथीन का स्टॉक के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 60 हाइटेक स्प्रे मशीन लॉकडाउन खत्म होते ही पहुंचेगा।
रोजाना तेज रफ्तार से बढ़ रहे टिड्डियों के सैकड़ों झुंड ने देश के करीब 1 चौथाई हिस्से पर कहर मचा रहे हैं। राजस्थान के 21 जिले, मध्य प्रदेश के 20, उत्तर प्रदेश के 15, महाराष्ट्र के 6, गुजरात के 4 और पंजाब के 2 जिले टिड्डियों से प्रभावित हैं।
टिड्डियों का ये दल देश के पश्चिमी हिस्से से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक दाखिल हो चुका है और अब इसके हरियाणा और दिल्ली तक दस्तक देने का भी खतरा मंडराने लगा है। टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के किसानों को अलर्ट कर दिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में शहर के बाहरी इलाकों में इस सीजन में मुख्य तौर पर सब्जियों की खेती होती है, लिहाजा नुकसान के डर से किसानों ने भी कमर कस ली है। दिल्ली सरकार ने किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।
राजस्थान के अलावा यूपी में टिड्डियों के दल ने सबसे ज्यादा नुकसान झांसी में पहुंचाया जिसके बाद पूरे इलाके में जबरदस्त छिड़काव के साथ टिड्डियों के कई दल का सफाया किया गया। हवा के रुख को देखते हुए टिड्डियों का खौफ यूपी के पश्चिमी इलाकों की तरफ ज्यादा है। यहां बारिश के बाद नमी और बढ़ी। हरियाली से टिड्डियों के दल के ज्यादा देर जमने की आशंका बढ़ गई है लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने टिड्डी दलों पर छिड़काव की तैयारी पहले ही करने के साथ 15 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
यूपी से पहले पाकिस्तानी टिड्डियों का तांडव राजस्थान और मध्य प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में दिखा। फिलहाल इन दोनों राज्यों में टिड्डी दलों का या तो सफाया हो चुका है, या फिर इनकी सीमा से आगे निकल चुके हैं।
बता दें कि ये टिड्डी अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान से निकलते हैं और अरब, ईरान, पाकिस्तान होते हुए भारत आते हैं। दुनिया के 60 से अधिक देशों में है इनका प्रकोप है। ये कुल आबादी के 10वें हिस्से जितनी फसल खाते हैं। टिड्डियों से धरती के 5वें हिस्से में नुकसान होता है। वहीं टिड्डियों को लेकर पाकिस्तान ने यूएन की चेतावनी नहीं मानी और ईरान-अफगानिस्तान से आए टिड्डी दल पर छिड़काव नहीं किया। इस साल टिड्डियों की ब्रीडिंग 400 गुना ज्यादा हो सकती है।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2Xdqvaa
via IFTTT
Modi 2.0 first year full of historic achievements: Amit Shah Image Source : PTI
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी है। इस मौके पर शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा, "ऐतिहासिक उपलब्धि से परिपूर्ण एक साल पूरे करने के लिए आपको बधाई।"
साथ ही गृह मंत्री ने आशा जताई है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।
अमित शाह ने कहा, "6 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक फैसले कर भारत की छवि को सुधारा है। 6 साल में खाई को पार कर विकास के पथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। इस दौरान गरीब कल्याण और निरन्तर समान्तर समन्वय की मिसाल कायम की गई है।"
Undoing 6 decades in 6 years: PM @narendramodi has turned India into a self-reliant country brimming with self-confidence.
उन्होंने कहा है कि ईमानदारी नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है। शाह ने कहा, "ऐसे में दूसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद।"
वहीं पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने, राम मंदिर मुद्दे के समाधान, एक बार में तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में लाने तथा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले साल की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया और कहा कि ऐसे निर्णयों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति, नए लक्ष्य दिए और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है।
प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों के नाम खुले पत्र में मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 में देश की जनता ने केवल सरकार को जारी रखने के लिये ही वोट नहीं दिया बल्कि जनादेश देश के बड़े सपनों और आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था। और इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2MbEYwP
via IFTTT
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि आरोपी विधायक अरुण यादव का लालू परिवार के साथ केवल राजनीतिक ही नहीं, कारोबारी संबंध भी हैं। Image Source : PTI FILE
पटना: बिहार के गोपालगंज में तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी जनता दल युनाइटेड के विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल जहां सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अब विधायक अरुण यादव को लेकर राजद को आड़े हाथ लिया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को कहा कि राबड़ी देवी बताएं कि नाबालिग से रेप और सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी तथा एक ही दिन में 5 फ्लैट खरीदने वाले अपने करीबी विधायक अरुण यादव को कहां छुपा रखी हैं।
मोदी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘जुलाई 2019 में पीड़ित नाबालिग के 164 के अंतर्गत दर्ज बयान में नाम आने व पटना स्थित फ्लैट की पहचान किए जाने और विशेष पॉस्को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी राजद का विधायक आखिर किसके संरक्षण में फरार है?’
मोदी ने कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार विधायक व बालू माफिया अरुण यादव पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू प्रसाद का कितना करीबी है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने 13 जून, 2017 को लालू यादव की मां के नाम पर बने 'मरछिया देवी कमर्शियल कॉम्पलेक्स' के 5 फ्लैट राबड़ी देवी को 2.56 करोड़ का भुगतान कर उनके काले धन को सफेद करने के लिए खरीद लिया था।
मोदी ने आरोप लगाया कि आरोपी विधायक अरुण यादव का लालू परिवार के साथ केवल राजनीतिक ही नहीं, कारोबारी संबंध भी हैं। मोदी ने कहा कि अपराधियों, दुष्कर्मियों को संरक्षण देने वाली पार्टी राजद न केवल राजबल्लभ यादव और मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नियों को टिकट देकर चुनाव लड़ाती है, बल्कि उसे अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता मोहम्मद इलियास हुसैन के परिजन से भी परहेज नहीं है।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3cdrQBX
via IFTTT
PM Modi's open letter to Indians, says we surprised the world in battle against coronavirus Image Source : PTI
नई दिल्ली: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल आज पूरा हो रहा है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए मेगा कार्यक्रम बनाया है। डिजिटल माध्यम के जरिए संपर्क किया जाएगा लेकिन उससे पहले कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम खुला खत लिखा जिसमें उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में साथ देने के लिए जनता को शुक्रिया कहा है।
पीएम मोदी ने लिखा, "पिछले साल इस दिन, कई दशकों के बाद, देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत के साथ पूर्ण सरकार का समर्थन किया। एक बार फिर, मैं भारत के 130 करोड़ लोगों और हमारे राष्ट्र के लोकतांत्रिक व्यवस्था को नमन करता हूं। आपके स्नेह, सद्भावना और सक्रिय सहयोग ने नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। सामान्य समय के दौरान, मैं आपके बीच में होता, हालांकि, वर्तमान परिस्थितियां इसकी इजाजत नहीं देती हैं। इसीलिए, मैं इस पत्र के माध्यम से आपका आशीर्वाद चाहता हूं।"
2014 से 2019 तक, भारत का कद काफी बढ़ा। गरीबों की गरिमा को बढ़ाया गया। देश ने मुफ्त गैस, बिजली कनेक्शन और स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल किया और 'सभी के लिए आवास' सुनिश्चित करने की दिशा में प्रगति की। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के माध्यम से अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। वहीं, वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स- जीएसटी, किसानों के लिए बेहतर एमएसपी जैसी दशकों पुरानी मांगें पूरी हुईं।
पीएम ने अपनी चिट्ठी में जीत का भी जिक्र किया है और जीत के बाद हर उस फैसले का भी जो 2014 से 2019 तक देश की सियासत और सरोकार से जुड़े रहे। आर्टिकल 370 पर फैसला हो, ट्रिपल तालाक या फिर राम मंदिर ऐसे कई फैसले हैं जिसके बाद देश में विकास की दिशा और समाज का स्वरूप बदलता चला गया।
पीएम मोदी ने कहा, "पिछले एक साल में, कुछ फैसलों पर व्यापक रूप से चर्चा हुई और सार्वजनिक चर्चा में बने रहे। आर्टिकल 370 ने राष्ट्रीय एकता और एकीकरण की भावना को आगे बढ़ाया। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सर्वसम्मति से दिया गया राम मंदिर का फैसला, सदियों से चली आ रही बहस का एक सौहार्द्रपूर्ण अंत लेकर आया। ट्रिपल तलाक की बर्बर प्रथा को इतिहास के कूड़ेदान तक सीमित कर दिया गया है। नागरिकता अधिनियम में संशोधन भारत की करुणा और समावेश की भावना की अभिव्यक्ति थी।"
जीत बड़ी हो तो वो ज़िम्मेदारी भी बड़ी लेकर आती है। इसी एहसास के साथ नरे्द्र मोदी की टीम ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत की। जनवरी में जब कोरोना का प्रभाव फैलता जा रहा था तो दुनिया भारत की ओर देख रही थी। पूरी दुनिया को एक डर था कि भारत में क्या स्थिति होगी, कोरोना संकट को भारत संभाल पाएगा लेकिन कोरोना की इस जंग में पीए मोदी की अगुवाई में सरकार ने जो लकीर खींची है उसे अब पूरी दुनिया लंबा करना चाहती है।
उन्होंने कहा, "बहुतों को डर था कि जब कोरोना भारत आएगा तो भारत दुनिया के लिए एक समस्या बन जाएगा, लेकिन आज, पूरे विश्वास ने हमारी ओर देखने के तरीके को बदल दिया है। हमने साबित कर दिया है कि दुनिया के शक्तिशाली और समृद्ध देशों की तुलना में भारतीयों की सामूहिक ताकत और क्षमता अद्वितीय है।"
कोरोना की इस लड़ाई में नरेंद्र मोदी की बातों पर भारत ही नहीं दुनिया के सैकड़ों देश भारत की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। इस मुश्किल परिस्थिति को भी पीएम मोदी एक अवसर के तौर पर देख रहे हैं और जब भी वो जनता के सामने आते हैं, वो बताते हैं हमें कैसे तरक्की के आसमान तक पहुंचना है।
ऐसे समय में, भारत सहित विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाएं कैसे ठीक होंगी, इस पर व्यापक बहस चल रही है। हालांकि, भारत ने जिस तरह से दुनिया को अपनी ताकत के साथ आश्चर्यचकित किया है और कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, उसे लेकर दृढ़ विश्वास है कि हम आर्थिक पुनरुत्थान में भी एक उदाहरण स्थापित करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में, अपनी ताकत के माध्यम से, 130 करोड़ भारतीय न केवल दुनिया को आश्चर्यचकित कर सकते हैं, बल्कि इसे प्रेरित भी कर सकते हैं। यह समय की जरूरत है कि हम आत्मनिर्भर बनें। हमें अपनी क्षमताओं के आधार पर, अपने तरीके से आगे बढ़ना होगा, और इसे करने का एक ही तरीका है - आत्मनिर्भर भारत।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस खत के जरिए 130 करोड़ लोगों को शुक्रिया भी कर रहे हैं और मुश्किल हालात में साथ देने के लिए भरोसा भी चाह रहे हैं। मोदी 2.0 का ये पहला साल कैसा रहा, भारत ने क्या हासिल किया, पार्टी और सरकार की ओर से बताने और समझाने की पूरी कोशिश होगी। बीजेपी जीत के एक साल बाद आज भी उत्सव की तैयारी में है लेकिन इस बार सारा उत्सव वर्चुअल होगा। वर्चुअल रैली, वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस। गाजे-बाजे और फूल मालाओं की जगह सोशल मीडिया का सहारा होगा।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3cgabcP
via IFTTT
Donald Trump announces unprecedented action against China Image Source : AP (FILE)
वॉशिंगटन: कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका ने चीन पर चौतरफा हमला बोल दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस बार उनका एक्शन मजबूत और अर्थपूर्ण होगा। ट्रंप ने कहा कि चीन ने जानबूझकर पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को फैलाया और अब चीन को अमेरिका समेत पूरी दुनिया को जवाब देना होगा। चीन के बहाने अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर भी कड़ा फैसला लिया। अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ से सारे संबंध तोड़ लिए हैं।
ट्रंप ने कहा कि डब्ल्यूएचओ पर पूरी तरह से चीन का कंट्रोल है। डब्ल्यूएचओ चीन की कटपुतली है। उसको सबकुछ पता होने के बाद भी चीन के इशारे पर कोरोना की जानकारी को छिपाया गया। इसी के साथ हांगकांग को लेकर भी अमेरिका ने अपनी नीति में बदलाव का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा कि चीन ने एक सिस्टम दो देश के वादे को एक सिस्टम एक देश में बदल दिया इसलिए अब अमेरिकी प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि हांगकांग को अलग और स्पेशल ट्रीटमेंट देने वाली नीतिगत छूटों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में 3 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अकेले अमेरिका में 1 लाख 4 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है और ये गिनती जारी है। अमेरिका, शुरू से ही चीन को कोरोना का जनक मानता रहा है। आरोप लगाता रहा है कि साजिश के तहत चीन ने पूरी दुनिया में इस वायरस को फैलाया और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसमें चीन का पूरा साथ दिया।
अमेरिका में कोरोना से जितनी मौते हुईं हैं उतनी मौत वियतनाम युद्ध या फिर कोरिया या खाड़ी युद्ध में भी नहीं हुई। साफ है ट्रंप ने अपने इस ऐलान से प्रचंड का आरंभ कर दिया है। ट्रंप ने उन चीनी नागरिकों की अमेरिका में एंट्री बैन कर दी हैं जो संदिग्ध हैं।
कोरोना वायरस न सिर्फ दुनिया की मेडिकल हिस्ट्री बदलने जा रहा है बल्कि सामरिक इतिहास भी बदलने जा रहा है। इसका संकेत भी ट्रंप के बयान से सामने आया। हांगकांग के अलावा प्रशांत महासागर में चीनी दखल को लेकर भी अमेरिका और चीन का तनाव चरम पर पहुंच रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने साफ साफ किया कि अब चीन की रत्तीभर की गलती भी महायुद्ध का कारण बन सकती है।
कुछ महीने बाद अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव है और कोरोना की वजह से अमेरिका को हुए नुकसान से राष्ट्रपति ट्रंप थोड़े पिछड़ते दिख रहे हैं। यही वजह है कि अब अमेरिका चीन के खिलाफ चक्रव्यूह रच रहा है। कोरोना को दुनिया में फैलाने को लेकर पहले से ही चीन बैकफुट पर है। अब हांगकांग, ताइवान और प्रशांत महासागर में चीनी दबदबे को लेकर भी अमेरिका चीन की घेराबंदी कर रहा है। साथ ही भारत के बॉर्डर पर चीनी मनमानी को लेकर भी अमेरिका का चीन पर भारी दबाव है।
एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ये कह चुके हैं कि चीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने बात की है और इस डेवलपमेंट को लेकर पीएम मोदी का मूड अच्छा नहीं है। ड्रैगन के खिलाफ सुपरपावर के दांवपेंच ये साफ इशारा करती है कि डोनाल्ड ट्रंप की रणनीति में अभी चीन के चौंकने की कई वजहें छिपी हैं।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3gDTMSO
via IFTTT
Coronavirus worldwide cases death toll latest update news till 29 May Image Source : AP
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। कोविड-19 के नए मामलों की जानकारी देने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 60,30,294 पहुंच चुका है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी दुनियाभर में बढ़कर 3,66,809 तक जा पहुंचा है। हालांकि, 26,59,250 मरीज अब तक कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस दुनियाभर के 213 देशों में अपने पैर पसार चुका है।
जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में फिलहाल कोरोना वायरस के अब तक 59,11,320 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है। दुनियाभर के करीब एक तिहाई मामले और करीब एक तिहाई मौतें अमेरिका में ही हुई हैं।
Coronavirus worldwide cases death toll latest update news till 29 May
अगर कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर 10 सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की बात करें तो अमेरिका के बाद ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन (यूके), इटली, फ्रांस, जर्मनी, भारत और टर्की हैं। वहीं कोरोना से मौत के मामले में अगर 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो अमेरिका के बाद यूके (ब्रिटेन) में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं जबकि यूके में मरीजों की संख्या रूस, स्पेन और ब्राजील से कम है। इसके बाद इटली, फ्रांस, ब्राजील, स्पेन, जर्मनी, भारत, टर्की, रूस जैसे देश हैं।
Coronavirus worldwide cases
गौरतलब है कि चीन के वुहान से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस इस सूची में 16वें नंबर पर है। यहां कोरोना संक्रिमित मामलों की संख्या 82,995 है जबकि 4,634 लोग अभी तक कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।
जानिए दुनिया में कोरोना के कहां कितने केस और कितनी मौतें
देश
कोरोना के कुल मामले
कोरोना से मौत
अमेरिका
17,93,530
1,04,542
ब्राजील
4,68,338
27,944
रूस
3,87,623
4,374
स्पेन
2,85,644
27,121
यूके (ब्रिटेन)
2,71,222
38,161
इटली
2,32,248
33,229
फ्रांस
1,86,835
28,714
जर्मनी
1,83,019
8,594
भारत
1,73,491
4,980
टर्की
1,62,120
4,489
सभी आंकड़े 'वर्ल्डोमीटर' के मुताबिक
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3ceYX8v
via IFTTT
Sons refuse to allow 80-year-old mother into house out of COVID-19 fear in Telangana. Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL
करीमनगर: तेलंगाना के करीमनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के डर के कारण बेटों ने अपनी 80 साल की बुजुर्ग मां को घर में घुसने से रोक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुजुर्ग महिला महाराष्ट्र से लौटी थीं जोकि कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। करीमनगर नगर निगम के संभागीय सदस्य इडला अशोक ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के बाद महाराष्ट्र के शोलापुर में अपने एक रिश्तेदार के घर में रह रही बुजुर्ग महिला शुक्रवार को वापस आई थीं लेकिन उनके बड़े बेटे और बहू ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया।
बाद में बड़े बेटे ने घर में दिया प्रवेश
अशोक ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने समझाया कि वह कोरोना वायरस संक्रमित नहीं हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं लेकिन उनके बेटे नहीं माने। उन्होंने कहा कि महिला के छोटे बेटे ने अपने घर में ताला लगा लिया और कहीं चला गया। बाद में पड़ोसियों के हस्तेक्षप के बाद बड़े बेटे ने महिला को घर में आने दिया। बता दें कि तेलंगाना में कोविड-19 के कारण शुक्रवार को 4 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 71 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 169 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,425 हो गई है।
तेलंगाना में चल रहा है 973 लोगों का इलाज राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में कहा गया कि नए मामलों में 100 राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए हैं और 69 लोग बाहर से आए हुए प्रवासी हैं। बाहर से आए लोगों में संक्रमण के 69 नए मामले सामने आने के बाद ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब तक 1,381 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। वर्तमान में 973 लोगों का इलाज चल रहा है।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2XjShC1
via IFTTT
Chinese woman assaulted over feeding stray dogs, accused arrested. Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL
नोएडा: उत्तर प्रदेश केनोएडा की एक आवासीय सोसायटी के बाहर अवारा कुत्तों को एक चीनी महिला द्वारा कुछ खाद्य पदार्थ खिलाने को लेकर बहस छिड़ जाने के बाद को उसे डंडे से कथित रूप से पीटने पर शुक्रवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स और चीनी महिला ग्रेटर नोएडा की एटीएस पाराडिजो सोसायटी में रहते हैं। आरोपी प्रोपटी का धंधा करता है जबकि महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है जिसका मुख्यालय चीन में है।
‘कुत्तों को खिलाना है तो गोद ले लो’
एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना 25 मई को सोसायटी के बाहर हुई जब यह व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते के साथ घूम रहा था जबकि महिला अवारा कुत्तों को खिला रही थी। अधिकारी ने कहा, ‘अवारा कुत्तों और पालतू कुत्ते में झगड़ा हो गया। उस पर इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि यदि वह रोजाना इन अवारा कुत्तों खिलाना चाहती है तो वह उन्हें गोद ले ले। इस पर महिला ने सवाल किया कि उसने उसे यह सुझाव क्यों दिया तथा फिर उनके बीच बहस हो गयी। इस व्यक्ति ने उसे डंडे से मारा।’
एटीएस गोलचक्कर से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘उसकी शिकायत के आधार गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया।’ अधिकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चीनी नागरिक ने ट्विटर पर इस घटना का उल्लेख किया था। जिसके बाद जिला पुलिस ने उसके ट्वीट पर जवाब दिया और उसे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/3euZzbE
via IFTTT